फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से एक लाख की चोरी

Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के सेवकूपुर गांव में गुरुवार रात दीवार फांदकर एक किसान के घर से चोरों ने नगदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


सेवकूपुर (थांभा) निवासी छोटेलाल पुत्र अंगन किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद अपने कमरों में सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर 65 हजार रुपया नगद, एक तोला सोने की चेन, कपड़ा, बर्तन व बिस्तर सहित तकरीबन एक लाख का माल समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही घर के सदस्यों के होश उड़ गए। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। गृहस्वामी ने बताया कि नगद रकम उसने नलकूप का कनेक्शन लेने के लिए घर पर रखी थी। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें