फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक ने छात्र को बेरहमी से पीट दिया

Tue, 01 May 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव स्थित महाविद्यालय में परीक्षा देने गए एक छात्र की रविवार को प्रबंधक ने बेरहमी से पटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने सोमवार को इसकी शिकायत शिक्षामंत्री व पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के बसुहार निवासी अनुपम कुमार पुत्र अमृतलाल ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। अशोक तिवारी एदिलपुरी डिग्री कॉलेज सरायअकिल में पढ़ता है। उसका सेंटर दुर्गापुर स्थित महाविद्यालय में गया है। पीड़ित छात्र की मानें तो रविवार को तीसरी पाली में राजनीति विज्ञान का पेपर था। आरोप है कि इस दौरान प्रबंधक आए और  रुपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर कॉपी छीन ली। रस्टीकेट फार्म पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। साथी छात्रों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद सोमवार को छात्र ने शिक्षा मंत्री से शिकायत व एसपी को तहरीर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में पं. हरिवंश प्रसाद महाविद्यालय के प्रबंधक विवेक शुक्ला का कहना है कि नकल करते पकड़े जाने पर छात्र को बैच ने रस्टीकेट किया था। उसके आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें