फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 13 Feb 2017 12:48 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह के समीप पिता-पुत्र की हत्या के बाद शनिवार को लाश मिलने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। पुलिस की बोलेरो में तोड़फोड़ भी की थी। इस मामले में पुलिस ने करीब दो सौ अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह चंद्रपाल व उसके बेटे राजकमल की लाश मिली थी। पिता-पुत्र को पीटकर मारा गया था। सुबह लाश मिली तो गांव के लोगों ने आपा खो दिया था। जानकारी होने पर डॉयल-100 की गाड़ी  में तैनात दरोगा शुभेंद्रु शुक्ल व कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार व चालक अतर सिंह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही भीड़ ने हमला बोल दिया था। इस दौरान दरोगा की पिस्टल भी छीनने की कोशिश की गई थी। मारपीट में सुरेंद्र कुमार व चालक को चोटें भी आई थीं। पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे थे। ग्रामीणों ने बोलेरो में तोड़फोड़ की थी। अफसरों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था। इस मामले में कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर चरवा थाने की पुलिस ने करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें