फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता व पुत्र की हत्या, बवाल

Sun, 12 Feb 2017 12:09 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
चंद्रपाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के सटई व चौराडीह गांव के बीच शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे रामनगर गांव के चंद्रपाल (48) व उसके बेटे राजकमल (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सड़क किनारे दोनों के शव व बाइक मिली तो आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची 100-डॉयल पुलिस पर हमला बोल दिया। वाहन को क्षत्रिग्रस्त करने के साथ पुलिस कर्मियों को पीट दिया। दरोगा की  पिस्टल छीनने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलते ही डीआईजी, एसपी, एएसपी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। जिलाधिकारी के पहुंचने पर ही लोग माने। अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



चंद्रपाल यादव पुत्र जगपत यादव चौराडीह बाजार में चाय-पान की दुकान खोल कर परिवार की जीविका चलाते थे। शुक्रवार को चंद्रपाल बीमार बेटे राजकमल  का इलाज कराने के लिए इलाहाबाद गए थे। देर होने पर वह गेरिया खालसा गांव के रिश्तेदार मानसिंह से बाइक लेकर घर लौट रहे थे।  रात करीब 11 बजे सटई व चौराडीह गांव के बीच बदमाशों ने सड़क पर तार बांधकर बाइक सवार पिता-पुत्र को नीचे गिरा दिया। इसके बाद दोनों को लाठी-डंडे और नुकीले औजार से पीट- पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल दोनों शवों को सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। उधर,  पिता-पुत्र के देर रात घर नहीं लौटने पर छोटा भाई चंद्रभान दुकान के लिए भोर में घर से निकला। रास्ते में पिता और भाई की खून से लथपथ लाश देख वह चीख पड़ा। चंद्रभान ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ परिजनों को दी। सूचना के एक घंटे बाद 100-डायल पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की। लोगों को उग्र देख पुलिस कर्मी घटना की जानकारी अफसरों को देते हुए भाग निकले। उधर, हत्या के बाद बवाल की खबर मिलते ही डीआईजी विजय यादव, एसपी वीके मिश्र, एएसपी आशुतोष मिश्र तीनों सर्किल सीओ के अलावा, पंइसा, कोखराज, सरायअकिल, पिपरी, पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं हुए। जिलाधिकारी अखंड प्रताप ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का अश्वासन दिया तो वह माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाप-बेटे की हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के बेटे चंद्रभान की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चरवा पुलिस के साथ एसओजी को घटना के खुलासे का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें