फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन को लेकर तनाव

Wed, 02 May 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। क्षेत्र के बसुहार गांव मेें धार्मिक आयोजन को लेकर तनाव है। एक पक्ष ने भूमि कब्जाने की नीयत से कार्यक्रम कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार निवासी दशरथ सिंह पुत्र रामप्रताप ने बताया कि गांव स्थित भूमिधरी जमीन में उसकी बाग है। इसी बाग में अमिलिया बाबा का स्थान (चबूतरा) बना हुआ है। पीड़ित की मानें तो मंगलवार सुबह पड़ोसी गांव कूरा के चार लोगों ने जेसीबी लगाकर चबूतरे के आसपास सफाई कराना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में धार्मिक आयोजन कराने की मुनादी करवा दी। इसकी जानकारी होते ही भू-स्वामी के साथ ग्रामीण भी भड़क गए।

लोगों ने कार्यक्रम कराने का विरोध किया। दूसरे पक्ष के लोग कार्यक्रम कराने की जिद पर अडे़े थे। कहासुनी बढ़ती देख भू-स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। चार लोगों के खिलाफ ही जमीन के मालिक ने तहरीर दी है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है परंपरागत कार्यक्रम ही होने दिए जाएंगे। किसी को भी विवादित भूमि पर नया धार्मिक आयोजन नहीं करने दिया जाएगा। कोई ऐसा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें