फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मांगने पर दो युवकों को पीटा

Wed, 02 May 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। भरवारी के पुरानी बाजार निवासी रिजवान अहमद पुत्र कल्लू ने बताया कि दो महीने पहले पड़ोसी को उसने पांच हजार रुपये उधार दिया था। मंगलवार सुबह बकाया मांगने पहुंचा तो पड़ोसी अपशब्द करने लगा। विरोध पर अपने भाई के साथ मिलकर उसने पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। इसी तरह पिपरी क्षेत्र के शेरपुर निवासी तोलई पुत्र शारदा प्रसाद ने बताया कि उसने दो साल पहले पड़ोसी को 32 हजार रुपया उधार दिया था। पड़ोसी ने 21 हजार रुपये लौटा भी दिए। सोमवार शाम बाकी रकम लेने पहुंचा तो वह अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर भाई के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने मकदूमपुर चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें