फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 23 Sep 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
hang
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बालकमऊ गांव में शुक्रवार रात पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


बालकमऊ गांव का महाराज (45) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात किसी बात को लेकर बीवी से झगड़ा हो गया। इसी के बाद गुस्से में महाराज अपने कमरे में गया और पंखे के चुल्ले से फंदे पर लटक गया। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटकता देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। शोर शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सुबह आननफानन में घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें