फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर कातिलाना हमला, गंभीर

Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय गांव में बुधवार शाम पड़ोसी ने विवाहिता पर धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा गांव निवासी शिवस्वरूप किसान है। बताया कि पड़ोसी से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार शाम वह खेत पर गया था। घर पर उसकी पत्नी रामरानी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर महिला की पिटाई करने के बाद जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। महिला को खून से लथपथ देख हमलावर मौके से भाग निकले। महिला की चीख सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी महिला के पति की तहरीर पर पुलिस तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें