फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन के घर दबंगों ने मचाया उत्पात

Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी के मीरापुर गांव में बृहस्पतिवार को दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने गृहस्वामिनी को पीटकर अधमरा कर दिया। दो दिन पहले पड़ोसी से विवाहिता का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव की रहने वाली रेखा देवी पत्नी विजय कुमार का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले अदावत में महिला का पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार को दबंगों ने पड़ोसन के घर धावा बोल दिया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने रेखा देवी को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। विवाहिता की चीख पुकार सुन परिवार के साथ गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराते हुए तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें