फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में भाइयों में मारपीट

Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार सुबह दो भाई नाली को लेकर विवाद करने लगे। दोनों भाइयों ने एक दूसरे का कान काट लिया। बचाव करने आए दोनों के बेटों में एक की उंगली कट गई तो दूसरे के हाथ में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


अकबरपुर निवासी भोला और रामविशाल भाई हैं। मंगलवार सुबह दोनों भाइयों के बीच घर के सामने से बह रही नाली को लेकर विवाद होने लगा। थोड़ी ही देर में दोनों मारपीट करने लगे। इसी बीच भोला का लड़का दीपू और रामविशाल का लड़का मीनू भी झगड़े में शामिल हो गए। मारपीट के दौरान भोला और रामविशाल का कान तो दीपू की उंगली कट गई। जबकि मीनू के हाथ में गंभीर चोट आई। दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर चाराें को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें