फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अंचल का पुरवा गांव की एक वृद्ध महिला की मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। लाश बिदनपुर गांव के समीप पुल के पास मिली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अंचल का पुरवा गांव की रहने वाली सुदामा (65) पत्नी धौंकल सोमवार शाम घर से शौच करने के लिए निकली थी। देर रात तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, महिला का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह महिला की रक्तरंजित लाश बिदनपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक के नीचे पुल के पास मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। चर्चा है कि रात में महिला की हत्या करने के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया है। वहीं परिजन भी महिला की हत्या की आशंका जता रहे है। हालांकि कोतवाली पुलिस ट्रेन हादसा बता रही है। मंगलवार देरशाम तक मृतका के परिजनाें ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। सुदामा देवी की मौत हादसे में हुई है तो घटनास्थल पर मिला मर्दाना चप्पल किसका है। गांव से रेलवे ट्रैक करीब ढाई किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें