फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट नहीं आता पूरामुफ्ती थाने का पैरोकार

विज्ञापन
Court does not come, advocate of Pooramufti police station
विज्ञापन
कौशाम्बी जिले से अलग होकर प्रयागराज जनपद का हिस्सा बने पूरामुफ्ती थाने की पुलिस अदालत के कामों में लापरवाही बरत रही है। इसे लेकर खासतौर पर गैंगस्टर कोर्ट के तमाम मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट संजय मिश्र ने एसएसपी प्रयागराज को पत्र लिखकर नियमित पैरोकार भेजे जाने की व्यवस्था कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रयागराज को लिए पत्र में विशेेष न्यायाधीश ने कहा कि थाना पूरामुफ्ती से संबंधित अनेक पत्रावलियां लंबित हैं। पत्रावलियां गिरोहबंद अधिनियम से संबंधित हैं। इसमें से कई पत्रावलियां प्राचीन वादों की श्रेणी में आती हैं। जिनका निस्तारण उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शीघ्र किया जाना है। अधिकांश दिनों में थाना पूरामुफ्ती का कोई पैरोकार इस न्यायालय में नहीं आता। जिस दिन पैरोकार आता भी है तो वह अस्थाई होता है। बदल-बदल कर पैरोकारों के आने से किसी पत्रावली के बारे में कोई जानकारी नहीं रहती है। इसकी वजह इस न्यायालय में लंबित वादों की सम्यक पैरवी नहीं हो पा रही है। कोर्ट ने नियमित तौर पर पैरोकार भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें