फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से सहकारी समिति के सचिव गंभीर

विज्ञापन
लोंहदा मोड़ के समीप मार्ग हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के लोहंदा गांव में शनिवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहे साधन सहकारी समिति के सचिव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी सहित भाग निकला। सचिव को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के किशुनपुर कोतवाली के मड़ूकी निवासी बह्मदेव दीक्षित कड़ा विकास खंड के डोरमा स्थित साधन सहकारी समिति में तैनात हैं। शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद बह्मदेव अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
लोहंदा गांव के समीप पीछे से आए बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ब्रह्मदेव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को खबर दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें