फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव: अंतिम मतदाता सूची में घट गए 18 हजार मतदाता

Tue, 14 Mar 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव: अंतिम मतदाता सूची में घट गए 18 हजार मतदाता
विज्ञापन

- मृतक, एक ही सदस्य का नाम दो बार, नाम छूट जाने व नाम गलत चढ़ जाने वाले हुए सूची से बाहर
- आपत्तियों के निस्तारण के बाद सोमवार शाम जारी गई 25,707 मतदाताओं की अंतिम सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले की 70 सहकारी समितियों का चुनाव कराने के लिए सोमवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। फाइनल सूची से तकरीबन 18 हजार नाम बाहर हो गए हैं। अब शेष बचे 25,707 सदस्य चुनाव में मतदान कर सकेंगे। पहले चस्पा की गई अनंतिम मतदाता सूची के विरोध में रविवार को 14 आपत्तियां दर्ज हुई थी। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी की गई है।
पांच वर्ष में होने वाले सहकारी समितियों के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं। शनिवार को 70 सहकारी समितियों पर मतदान करने वाले 43,839 मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई थी। आपत्तियां लगाने का समय रविवार तय किया गया था। अनंतिम सूची पर सिर्फ 14 आपत्तियां लगी। इनमें सर्वाधिक सरसवां ब्लॉक क्षेत्र की समितियों में नौ, कड़ा क्षेत्र में चार व मंझनपुर में एक मात्र आपत्ति शामिल रही। अनंतिम सूची में मृतक का नाम चढ़ा आने, एक ही सदस्य का नाम दो बार आ जाने, नाम छूट जाने, नाम गलत चढ़ जाने संबंधी आपत्तियां अधिक रहीं। इन आपत्तियां का संकलन करने के बाद सोमवार सुबह नौ बजे से इनका निस्तारण शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक आपत्तियां निस्तारित करने के बाद अंतिम सूची तैयार कर चस्पा की गई। अंतिम सूची में सभी फर्जी नामों को काटने के बाद महज 25,707 वोटर बचे। एआर कोऑपरेटिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सहकारिता चुनाव में अब यही सदस्य मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आज से दाखिल होंगे नाम निर्देशन प्रपत्र
सहकारी समिति के चुनाव को लेकर 14 मार्च को नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल होंगे। 15 मार्च को नाम निर्देशन प्रपत्रों की जांच और वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन होगा। 16 मार्च को नामांकन वापस लिया जाएगा, अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन और चुनाव चिन्ह भी इसी दिन आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें