फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने मांगा पांच हजार मानदेय

Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। रसोइया कल्याणकारी समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को मंझनपुर में पांच सूत्री मांगों को लेकर बैठक की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाए। रसोइया कल्याणकारी समिति के जिलाध्यक्ष उमाशंकर सरोज ने कहा कि रसोइयों की हर साल नवीन चयन प्रक्रिया समाप्त की जाए। चयन प्रक्रिया में पाल्य व बच्चा की अनिवार्यता समाप्त की जाए। एमडीएम के सफल संचालन के लिए रसोइयों को हर साल दो बार प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन


महंगाई को देखते हुए रसोइयों का मानदेय पांच हजार मासिक किया जाए। रसोइयों का भुगतान बेसिक शिक्षाधिकारी की तरफ से सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाए। चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं होने पर संगठन के सदस्य चार फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। यह भूख हड़ताल लखनऊ में की जाएगी। इस बाबत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया। इस मौेके पर रेखा देवी, उर्मिला, सुनीता, कलावती, प्रभावती, गिरिजा देवी, मईकी, आरती, ऊषा, सुशीला, शोभा, अंजू देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें