मंझनपुर। दोआबा मंे शनिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी,अर्ध सरकारी कार्यालयाें और स्कूल व कॉलजों में तिरंगा लहराया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम भी पेश किया। डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को देश की अखंडता व एकता के लिए शपथ दिलाई। इसके अलावा विकास भवन में सीडीओ, पुलिस ऑफिस में एसपी आिद ने ध्वजारोहण किया। वहीं सिराथू के कशिया स्थित कौशाम्बी पब्लिक स्कूल में प्रिंिसपल ओम प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। यह स्कूल प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का है। निदेशक डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्या मौजूद रहे। कड़ा संवाददाता के मुताबिक विकास खंड कार्यालय में प्रमुख अनुज सिंह ने ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर बीडीओ राकेश धुरिया आदि रहे। सैयद कारी सिद्दीकी इंटर कॉलेज चूहा पीरन में प्रबंधक डॉ. मुश्ताक अहमद ने ध्वज फहराया। सौरई बुजुर्ग प्राथमिक स्कूल में प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र पांडेय ने ध्वज फहराया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देवीगंज पुलिस चौकी में प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। दारानगर प्राथमिक स्कूल में प्रधान के पति मूल प्रकाश व थुलगुला के स्कूल में प्रधान लवलेश कुमार, सिपाह प्राथमिक स्कूल में प्रधान सईद अहमद, देवीगंज स्कूल में प्रधान रमेश साहू, मरदानपुर बर्जी में प्रधान गौस अहमद व प्रधानाध्यापक प्रमोद श्रीवास्तव, कोरियो प्राथमिक स्कूल में प्रधानपति राघवेंद्र प्रताप सिंह, शीतला धाम प्राथमिक स्कूल में प्रधानपति चेतन पंडा ने झंडा फहराया। कड़ा प्राथमिक स्कूल में प्रधान प्रतिनिधि वहीद अहमद, छेदीलाल इंका देवीगंज में प्रबंधक राजेंद्र साहू ने ध्वजारोहण किया।
कल्यानपुर संवाददाता के मुताबिक मेवालाल उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रिंसिपल रामचंद्र श्रीवास्तव, निदेशक हरिश्चंद्र पटेल ने ध्वजारोहण किया। एसएमएल कान्वेंट कल्याणपुर में प्रिंसिपल गीता पटेल ने ध्वजारोहण किया। कशिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में प्रिंसिपल अनीता नायक ने झंडा फहराया। राम आसरे जूनियर हाईस्कूल में प्रिंसिपल राम आसरे विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। पिंडरा संवाददाता के मुताबिक मदर इंडिया इंका करारी में प्रधानाचार्य सरफराज हुसैन, साकेत ब्रिक फील्ड उखैया में प्रोपाइटर रमेश चंद्र जायसवाल, गणपति ईंट के संचालक रमेश चंद्र अग्रहरि, दोआबा विकास उत्थान समिति के सचिव परवेज रिजवी, मदरसा जामिया इमदादुल उलूम के प्रधानाचार्य मोहम्मद इमरान, करारी इंका में प्रधानाचार्य मन्नो मिश्रा, आइडिल न्यू एरा जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक वहीद अली सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्राचार्य ज्ञान सिंह, साकेत इंडस्ट्रीज टिकरी में संचालक अनुज जायसवाल, टाउन एरिया करारी में वरिष्ठ लिपिक कमलेश नरायण मिश्रा, सत्यम किसान सेवा केंद्र तियरा में सुनील जायसवाल, कौशाम्बी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अस्फी रिजवी ने तिरंगा फहराया।
पश्चिम शरीरा संवाददाता के मुताबिक श्री दिलीप सिंह इंटर कॉलेज बाकरगंज मे विद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह ने झंडारोहण किया। स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम से तालियां बटोरीं। राजेंद्र सिंह रामभजन सिंह इंटर कालेज अमीना गोराजू मे प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कालेज भगत का पूरा अलवारा मे झंडारोहण नरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। पश्चिम शरीरा कोतवाली में थानाध्यक्ष संजय गुप्ता, राम कृपाल सिंह इंटर कालेज डूडी रानीपुर मे झंडारोहण राम शिरोमणी सिंह ने किया। पंडित सुंदर लाल तिवारी इंटर कालेज मे दिनेश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। जेके चैरीटेबल हास्पिटल पश्चिम शरीरा मे थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक स्कूल धवाडा, पश्चिम शरीरा में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया । राम नेवाज मेमोरियल स्कूल जगतपुर कटरी मे प्रबंधक श्याम लाल सिंह ने झंडा रोहण किया। बैंक आफ बड़ौदा, एसबीआई पश्चिमशरीरा में भी झंडा रोहण किया गया। प्रकाश पॉली क्लीनिक अमरुपुर, महावां में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। सरायअकिल संवाददाता के मुताबिक नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष शिवदानी ने झंडा फहराया। वहीं आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कृष्णानंद पांडेय ने झंडारोहण किया। टीआरएस कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सूबेदार सिंह, एसएन शिशु शिक्षा मंदिर के प्रबंधक संजय त्रिपाठी, व आशा किरण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धनंजय मिश्र ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका भरवारी नगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भवंस मेहता विद्याश्रम में प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
नगर पालिका भरवारी कार्यालय में मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। हुबलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राशिद खान ,सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, नंदी वाणी स्कूल के प्रबंधक ज्योति अभिजीत केसरवानी, केपीएस कॉलेज भरवारी के फाउंडर देव बाबू ने ध्वजारोहण किया, चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने केंद्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। करारी संवाददाता के मुताबिक कस्बे के डॉ. एएच रिजवी कॉलेज में सदर एसडीएम सतीश चंद्र ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह एमकेएच नेशनल पब्लिक स्कूल लहना में प्रबंधक इरफान अहमद ने ध्वजारोहण किया। महादेव प्रसाद इंका सेलरहा पश्चिम में प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र मौर्य, एएसबी कान्वेंट एंड स्कूल समदा में प्रबंधक रईश अहमद, दुर्गा देवी इंका ओसा में प्रधानाचार्य चुन्नीलाल, बीपी कान्वेंट पब्लिक स्कूल मंझनपुर में प्रबंधक भानु प्रताप कुशवाहा, शशि त्रिपाठी इंका ओसा में प्रबंधक भइया लाल त्रिपाठी, एलएल कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक बनवारी लाल यादव ने ध्वजारोहण किया। वहीं चायल क्षेत्र के स्कूलों के बच्च्ेा ड्रेस में विद्यालय पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं विकास खण्ड के इमलीगांव स्थित पंडित रामयश स्मारक इंटर कॉलेज में बच्चों ने नमक का दरोगा नाटक का मंचन किया। प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इमलीगांव के विद्याभारती पब्लिक स्कूल, जयंतीपुर में राम सजीवन सिंह पीजी महाविद्यालय, कोटिया में स्वामी भगवासदास महिला महाविद्यालय आदि में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।