फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 38 लाख रुपये की लागत से 14 वार्डों में इंटरलाकिंग रोड, नाली और ओपन जिम का निर्माण

Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चरवा के वार्ड नंबर 12 में बदहाल सड़क- संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत चरवा में विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य वित्त आयोग और आकांक्षी नगर योजना से प्राप्त धनराशि से बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत सभी 14 वार्डों में इंटरलाकिंग रोड, आरसीसी नाली, ओपन जिम सहित अन्य विकास कार्यों की रूपरेखा तय कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने तीन दिसंबर को कुल 37 लाख 86 हजार 817 रुपये की लागत वाले कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है।
जब से नगर पंचायत बनी है, आज तक उसी खड़ंजे से आना जाना हो रहा है, सड़के अभी भी वहीं गांव वाली है, सड़क बन जाए तो आवागमन में सुविधा होगी। -रामराज पटेल, वार्ड नंबर-10
विज्ञापन

प्रतिदिन इसी रास्ते से आना जाना पड़ता है, कब से नगर पंचायत का लाभ मिलेगा, विकास कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। -अनील पासी चरवा।
जारी टेंडर में विभिन्न वार्डों के लिए निम्न कार्य शामिल

- चरवा के वार्ड संख्या-2 मसुरियादीन नगर में 6,55,048 रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य होगा।

- वार्ड नंबर-9 सरदार पटेल नगर में 56,23,315 रुपये की लागत से टाटा मार्ग से जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य उपकेंद्र तक इंटरलाकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा

- वार्ड संख्या-10 मजरा ओदारपुर में 5,52,063 रुपये की लागत से मंदिर और रामभजन के घर के पास इंटरलाकिंग रोड के निर्माण का प्रावधान है।

- इसके अलावा वार्ड संख्या-12 मजरा चरवा उत्तर थोक द्वितीय में 3,18,606 रुपये की धनराशि से राकेश पांडेय के घर से अचल के घर तक इंटरलाकिंग रोड और आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा।

- नगर पंचायत सीमा अंतर्गत विभिन्न सरकारी भूमियों पर 9,97,876 रुपये की लागत से वायर, पोल आदि लगाए जाएंगे, जिससे सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा।

नगर पंचायत में विकास कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह
विज्ञापन

चरवा के वार्ड नंबर 12 में बदहाल सड़क- संवाद

चरवा के वार्ड नंबर 12 में बदहाल सड़क- संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें