फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फेसबुक फ्रेंड के प्यार में त्रिपुरा पहुंचा सिपाही बनाया बंधक, घर जाने की बात कहकर ली थी छुट्टी

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

करारी कोतवाली में तैनात एक सिपाही की दोस्ती फेसबुक फ्रेंड से हो गई। युवती त्रिपुरा की रहने वाली थी। फेसबुक पर ही प्यार परवान चढ़ा और सिपाही उससे मिलने को व्याकुल हो गया। चार दिसंबर को सिपाही पांच दिन का अवकाश लेकर घर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक फ्रेंड के प्यार में व्याकुल सिपाही को युवती के घरवालों ने त्रिपुरा में बंधक बना लिया। सिपाही पांच दिन का अवकाश लेकर जरूरी काम से घर जाने की बात कहकर निकला था। त्रिपुरा सरकार ने डीजीपी कार्यालय को खबर दी। इस पर अफसरों ने सिपाही की रपट (गैर हाजिरी) लिखाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली में तैनात एक सिपाही की दोस्ती फेसबुक फ्रेंड से हो गई। युवती त्रिपुरा की रहने वाली थी। फेसबुक पर ही प्यार परवान चढ़ा और सिपाही उससे मिलने को व्याकुल हो गया। चार दिसंबर को सिपाही पांच दिन का अवकाश लेकर घर जाने की बात कहकर निकला था। पांच दिसंबर को पुलिस लाइन से उसकी रवानगी हुई। इसी बीच त्रिपुरा सरकार ने प्रदेश के डीजीपी कार्यालय को सूचना दी कि सिपाही उनके यहां की एक युवती से फेसबुक के जरिये प्यार करने लगा है। वह युवती से मिलने त्रिपुरा आया है। यहां युवती के घरवालों ने सिपाही पर शादी करने का दबाव बनाया।

पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो सिपाही के इन्कार करने पर लड़की के घरवालों ने उसे बंधक बना लिया। मामले की जानकारी त्रिपुरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मामला सच निकला। इसकी सूचना डीजीपी कार्यालय को दी गई तो वहां से जिले के अफसरों का फोन घन-घनाने लगे। जांच में पता चला कि सिपाही का अवकाश सिर्फ 10 दिसंबर तक ही स्वीकृत है।
विज्ञापन


इसके बाद भी उसने रविवार तक आमद नहीं कराई। इसे लेकर रविवार को सिपाही के खिलाफ रपट (गैर हाजिरी) दर्ज करा दी गई है। घटना को लेकर महकमे में खासी चर्चा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो सिपाही ने शादी करने के लिए रजामंदी दे दी है। वह युवती के साथ जल्द ही शादी करेगा। इसी शर्त पर त्रिपुरा पुलिस ने उसके खिलाफ फिलहाल केस नहीं दर्ज किया है। घटना के बाद जिले के अफसर फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें