फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कल तक चलेगा कांग्रेसियों का हर घर झंडा अभियान

Wed, 04 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पांच जून तक अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने की बात कही।
विज्ञापन

पार्टी के जिला प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि संगठन पार्टी की नींव है। पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति पर बल दिया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि हर घर झंडा अभियान के तहत पांच जून तक सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर झंडा लगाएं और पदाधिकारी प्रत्येक बूथ को मजबूत करने पर कार्य करें।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आज भी घर-घर में कांग्रेसी हैं। लोगों की भावनाएं कांग्रेस पार्टी के साथ है। महासचिव बरसाती लाल पंडा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने व समाज में नफरत का बीज बोने का काम कर रही है। इस मौके पर राम बहादुर त्रिपाठी, श्याम मूर्ति तिवारी, मनोज सिंह पटेल, आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी, नैयर रिजवी, संगीता सरोज समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें