फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फैमिली आईडी बनाने में मंझनपुर अव्वल, कड़ा द्वितीय

Wed, 04 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। फैमिली आईडी बनाने में मंझनपुर ब्लॉक पहले नंबर पर रहा। जबकि, कड़ा दूसरे और सिराथू विकास खंड तीसरे स्थान पर है। जनपद में अब तक लक्ष्य के साक्षेप 88.63 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड से वंचित जिले के 38 हजार परिवार की फैमिली आईडी बनना था। इसमें विकास खंड चायल में तीन हजार, कड़ा में पांच हजार, कौशाम्बी व मंझनपुर में साढ़े चार हजार, मूरतगंज को चार हजार, नेवादा, सिराथू में छह हजार, सरसवां में पांच हजार फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
इनमें से मंझनपुर विकासखंड में दो जून तक 4,462 परिवारों की फैमिली आईडी बना ली गई है। जबकि कड़ा में 4,874 व सिराथू ब्लाॅक में 5855 परिवारों की आईडी बनाई गई है। ऐसे में जिले में 88.63 फीसदी का काम पूरा हो चुका है। सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो सप्ताह में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें