फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा करेंगे कांग्रेसी

Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ता गांवों, कस्बों, बाजारों में पदयात्रा करके आमजनों को जागरूक कर पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।  जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा  कि बसपा, भाजपा व सपा से आम जनमानस आक्रोशित है।
विज्ञापन


लोगों की मूलभूत जरूरत बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा को लेकर प्रदेश की हालत बद से बदतर है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता उक्त दलों द्वारा किए जा रहे कृत्यों को गांव, कस्बा, बाजारों में चौपाल लगाकर उनकी जन विरोधी नीतियों को प्रचारित करेंगे। साथ ही पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के जन हितकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में अशोक मिश्रा, अली अहमद, शारदा प्रसाद गुप्ता, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, एहसान उस्मानी, कुलदीप शुक्ला, आशीष मिश्रा, मो. आरिफ, शशिकान्त सोनकर, रविन्द्र कुमार रावेन्द्र, राम नरेश, राम प्रकाश, मनोज सिंह पटेल व युगुल किशोर त्रिपाठी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें