फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जॉबकार्ड के सहारे मनरेगा में गबन का आरोप

Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
विकास खंड सिराथू के बिदनपुर ककोढ़ा गांव के एक चालबाज ने गजब का कारनामा दिखाया। उसने गांव के कई मजदूरों के जॉबकार्ड में अपना नाम शामिल कराकर बगैर काम किए फर्जी भुगतान करा लिया। मामले की शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने माह भर पहले डीएम से किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। न्याय न मिलता देख शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायत की रजिस्ट्री भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बिदनपुर ककोढ़ा निवासी प्रदीप कुमार शुक्ल पुत्र प्रेमनाथ ने तीन जून को डीएम से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि गांव का मधुकर चालबाज युवक है। उसने राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर अनुसूचित जाति का जॉबकार्ड अपने नाम बनवा लिया। इसके अलावा गांव के देशराज, लल्लू आदि के जॉबकार्ड में अपना नाम फर्जी तरीके से डलवा लिया। इसके बाद फर्जी मस्टर रोल भरवाकर बगैर काम के हजारों रुपया मनरेगा का मजदूरी के नाम पर ऐंठ लिया है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन तो दिया पर कार्रवाई नहीं हो सकी। डीएम से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर प्रदीप ने मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें