Congress demanded to give 1 crore compansation to hathras gangrape victim's family
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित कार्यालय में बैठक कर अपने गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को तत्काल सम्मानजनक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्र उर्फ पप्पू का कहना है कि हाथरस कांड को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के प्रयास से सरकार ने अब सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है। हालांकि, प्रदेश की योगी सरकार से यह मांग मनवाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया। अब कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सम्मानजनक सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग कर रही है। इस बाबत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इस मौके पर वेद प्रकाश पांडेय, आबिदा बेगम, कमला कांत शुक्ला, धर्मेंद्र मौर्या, हेमंत रावत, भरत गौतम, जीतेंद्र शर्मा, अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।