फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: मनौरी में योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
Hathraskand: People demonstrated in manauri against yogi regime raising justice issue fo gangrape victim - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल। पंचशील चेतना सेेवा समिति के पदाधिकारी व आम नागरिक रविवार सुबह मनौरी स्थित एक कॉलेज में इकट्ठा हुए। यहां संस्था अध्यक्ष अनिल मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था संभाले नहीं संभल रही है। हाथरस और बलरामपुर की घटनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। हाथरस की घटना में जमकर किरकिरी होने के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की गई। जबकि शुरुआती दौर में सख्ती दिखा दी गई होती तो शायद ये नौबत ही नहीं आती। क्योंकि त्वरित तौर पर बेहतर उपचार पाकर बिटिया बच सकती थी।
विज्ञापन

मनौरी स्थित इसी स्कूल से संस्था पदाधिकारुियों तथा आम लोगों ने पूरामुफ्ती कोतवाली तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। इस दौरान दोनों घटनाओं में पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और दरिंदों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर वीरेंद्र मौर्य, ध्रुव तारा सिंह, विजय मलिक, संजय वाल्मीकि, बृजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें