फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल से कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी

Fri, 03 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
चायल में उठापटक का खेल अभी जारी है। नामांकन के चौथे दिन कांग्रेस ने चायल सीट से प्रत्याशी बदल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी की जगह इस सीट से अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तलत अजीम को मैदान में उतारा गया है। देर शाम सूची जारी होते ही रामयज्ञ द्विवेदी के समर्थकों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


   चायल विधानसभा सीट से प्रत्याशियों को बदलने का खेल अभी भी चल रहा है। गठबंधन से पहले सपा ने इस सीट पर टिकट बदले थे। गठबंधन हुआ तो यह सीट सपा ने कांग्रेस के छोड़ दी थी। कांग्रेस ने यहां से प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी को टिकट दिया था। टिकट मिलते ही रामयज्ञ द्विवेदी ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया था। उनके समर्थकों में खासा उत्साह था। गुरुवार की शाम को नामांकन के चौथे दिन अचानक कांग्रेस ने रामयज्ञ द्विवेदी का टिकट काटकर जिलाध्यक्ष तलत अजीम को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसकी सूची भी सार्वजनिक कर दी गई। इससे जहां तलत अजीम के समर्थक जश्न मना रहे हैं, वहीं रामयज्ञ द्विवेदी के समर्थकों  में मायूसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें