मंझनपुर, भरवारी। कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी एक (22) वर्षीय प्रसूता की बृहस्पतिवार को मंझनपुर स्थित निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये मांगने और समय से उपचार नहीं करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करेंटी निवासी लाल चंद्र ने बताया कि पत्नी रीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन की जरूरत बताई और इसके लिए करीब 35 हजार रुपये मांगे। वह और परिवार के अन्य लोग रुपये की व्यवस्था करने के लिए बाहर चले गए।
आरोप है कि इसी दौरान रीना की हालत बिगड़ गई। करीब 3:30 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से महिला को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते उचित उपचार मिलता तो रीना की जान न बचती।