फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बस की टक्कर से कोचिंग जा रहे छात्र की मौत, चक्काजाम

Thu, 26 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
छात्र के मौत के बाद जीटी रोड जाम करते लोग, संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाने के चंद कदमों की दूरी पर बुधवार दोपहर बस की टक्कर से छात्र पवन कुमार पटेल (19) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह साइकिल से कोचिंग जा रहा था। आक्रोशित लोगों ने कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मामला शांत कराया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बस की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के थाना संदीपन घाट गांव गौसपुर निवासी गया प्रसाद पटेल का बेटा पवन स्नातक की पढ़ाई के साथ ही पूरामुफ्ती स्थित कोचिंग सेंटर में एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (एडीसीए) की तैयारी कर रहा था।
वह बुधवार को साइकिल से कोचिंग जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे पूरामुफ्ती थाने से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने पवन को रौंद दिया। छात्र की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, भाई गगन पटेल ने बताया कि पवन दो भाई और चार बहनों में पांचवें नंबर पर था। पवन पढ़ाई के साथ-साथ यूजीसी नेट की भी तैयारी कर रहा था। वह वॉलीबॉल का खिलाड़ी भी था।
एक घंटे तक रेंगते रहे वाहन
सूचना पर परिजन पूरामुफ्ती थाने पहुंचे और सामने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। इस दौरान कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

छात्र के मौत के बाद जीटी रोड जाम करते लोग, संवाद- फोटो : credit

छात्र के मौत के बाद जीटी रोड जाम करते लोग, संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें