सराय अकिल के बहुंगरी गांव के पास सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर इक्कठा भीड़:संवाद
- फोटो : credit
क्षेत्र के बहुंगरी गांव स्थित फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान ग्रेडर की चपेट में आए साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है।
क्षेत्र के बहुंगरी गांव के पास एयरपोर्ट से बौद्ध सर्किट तक बन रही फोरलेन सड़क पर बुधवार को निर्माण कार्य में लगे भारी ग्रेडर ने एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग ने मौके पर दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रेडर मशीन अचानक अनियंत्रित हो गई और पास से गुजर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए और मौके पर उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई है, जिसकी शिनाख्त के लिए आस पास के गांव के प्रधानों को मृतक की फोटो भेज कर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।