फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिरदी नाले में डूबने से कक्षा पांच के छात्र की मौत

विज्ञापन
मृतक सिद्धार्थ की फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहिद्दीनपुर कोरांव गांव के पास रविवार शाम बिरदी नाले में डूबने से नौ वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहिद्दीनपुर कोरांव गांव निवासी इंद्रपाल उर्फ खुद्दू का बेटा सिद्धार्थ (9) रविवार शाम करीब पांच बजे गांव के किनारे बिरदी नाले के पास खेल रहा था। बताया जा रहा है कि पैस फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर नाले में सिद्धार्थ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। बेटे की मौत से मां सुषमा देवी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें