फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ड्यूटी के दौरान कैशियर और गार्ड के सोने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
बैंक कैशियर व गार्ड ड्यूटी के दौरान सोते फोटो। वायरल वीडियो
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा क्षेत्र के चंपहा बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कैशियर व होमगार्ड सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में बैंक के अंदर खाताधारक जमा और निकासी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। वहीं काउंटर पर तैनात कैशियर के सोने की बात कही जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
मामले में शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बैंक की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड को हटा दिया गया है। वहीं कैशियर को चेतावनी दी गई है। वहीं बैंक में ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें