फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छोटकू ने फिर झटका स्वर्ण पदक

Mon, 03 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विजेता ट्रॉफी के साथ खड़े छोटकू। स्रोत- कोच
विज्ञापन
सरसवां क्षेत्र के शाहपुर निवासी छोटकू सेन ने विद्या भारती नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते दूसरे दिन भी दो गोल्ड मेडल झटके हैं। इस बार यह सफलता 200 मीटर व रिले रेस में मिली है। बता दें कि छोटकू ने शनिवार को 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया था। यह प्रतियोगिता कर्नाटक के बंगलूरू में हो रही है।
विज्ञापन


शाहपुर निवासी फूलचंद सेन के छोटे बेटे छोटकू खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर स्वर्ण की वर्षा कर रहे हैं। लगातार दो दिनों से छोटकू सफलता पर सफलता हासिल कर कौशाम्बी का नाम रोशन कर रहे हैं। बता दें कि छोटकू सेन ने 2022 में स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल की शुरुआत की थी। खेलो इंडिया के कोच संदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 और 2024 में छोटकू ने लगातार यहीं अभ्यास किया। बेहतर प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2025 में प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम चले गए। यहीं से इनका चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के लिए हो गया। अब यहीं रहकर खेल का अभ्यास करते हैं। छोटकू की सफलता से इनके गांव व स्टेडियम में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें