फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चों की पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर आएगी मुस्कान

Thu, 15 Oct 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
:: पुराने कपड़े, खिलौने और फर्नीचर दान करने के लिए स्कूलों में चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जरूरतमंदों की मदद और उनमें सहयोग की भावना विकसित करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दान के लिए प्रेरित किया जाएगा। सर्दी के मौसम में असहाय लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से बच्चों को पुराने कपड़े, खिलौने, फर्नीचर और अन्य उपयोगी वस्तुएं दान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए दान अभियान चलाकर इस्तेमाल के योग्य वस्तुएं इकट्ठा की जाएंगी। इन्हें स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

स्कूलों में बच्चों को बताया जाएगा कि उनके घरों में रखे ऐसे पुराने कपड़े और सामान, जिनका अब इस्तेमाल नहीं हो रहा है, किसी जरूरतमंद के काम आ सकते हैं। खासकर सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए उनकी मदद करना जरूरी है। इस पहल से बच्चों में बचपन से ही सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित होगी। साथ ही बच्चे अपने परिवार के लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वर्जन-
बच्चों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए ऐसी गतिविधियां उपयोगी हैं। स्कूलों के माध्यम से बच्चों को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें