फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव में शनिवार शाम एक अनियंत्रित पिकअप ने एक चार वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बजहा खुर्रमपुर गांव के पवन कुमार ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा अमित शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मोहल्ले में ही टहल रहा था। जैसे ही वह प्रेम नारायण कुशवाहा के घर के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर अमित को टक्कर मार दी।
इससे वह छिटक कर दूर जाकर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोपी चालक को समेत वाहन को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक समेत वाहन को थाना लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें