फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमीन के विवाद के दौरान वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 12 Apr 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
छोटी मीरापुर जमीनी विवाद के दौरान वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत के बाद मौके पर जांच करती टीम। संवा
विज्ञापन
क्षेत्र के छोटी मीरापुर गांव में एक व्यक्ति की जमीन विवाद के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विवाद के दौरान वृद्ध को मारने के आरोपियों ने दौड़ा लिया और इसी दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर एडिशनल एसपी व सीओ, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छोटी मीरापुर गांव के फूल सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने कुछ लोग रास्ते में दीवार खड़ा करना चाह रहे हैं। उसके पिता ननकू ऊर्फ फूल सिंह (65) कई बार स्थानीय पुलिस के साथ राजस्वकर्मियों से शिकायत की। शनिवार को थाना समाधान दिवस में शिकायत के बाद मौके पर नायब तहसीलदार मधु जैन व अर्का महाबीर चौकी इंचार्ज भगवान यादव ने जांच पड़ताल कर रास्ते पर खड़ी की गई दीवार गिरवा दी।
उनके जाने के बाद विपक्षियों ने गालीगलौज कर ननकू को मारने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान ननकू की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ननकू की मौत से परिजनों ने रोना पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी शिवांक सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया की हार्ट अटैक से ननकू की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें