फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के डिहवा कटैया गांव में रविवार की रात बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को ट्रैक्टर समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल के डिहवा मजरा कटैया निवासी वीरेंद्र कुमार मजदूरी करता है। रविवार की रात करीब आठ बजे उसका पांच वर्षीय बेटा अंकुश घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पड़ोसी शकील अहमद के घर की तरफ चला गया। इसी दौरान उधर से गुजर रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने अंकुश को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना के बाद पहुंची पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें