फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Mon, 08 Apr 2019 01:00 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
drown
विज्ञापन
गोराजू (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव में रविवार सुबह तालाब मेें डबूने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।  कौशाम्बी के रजईपुर गांव का सादाब (10) पुत्र खुर्शीद कक्षा चार का छात्र था। हफ्ते भर पहले वह मां फातिमा के साथ अपने ननिहाल गोराजू गया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह वो खेतों की ओर गया था। वहां तालाब में हाथ साफ करते वक्त पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। यह देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह सादाब को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें