फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती को लेकर चीफ इंजीनियर से मिली चायल विधायक

विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती को लेकर मुख्य अभियंता प्रयागराज को ज्ञापन देती चायल विधायक पूजा पाल - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय इलाके में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर आम जनजीवन प्रभावित है। इसे लेकर शनिवार को चायल की सपा विधायक पूजा पाल ने चीफ इंजीनियर प्रयागराज से मुलाकात की। कटौती मुक्त नियमित विद्युत सप्लाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चायल विधायक ने चीफ इंजीनियर को दिए गए ज्ञापन के जरिए विधानसभा क्षेत्र में बिजली की अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए जल्द निस्तारण कराने की मांग की। चायल विधायक ने बताया की उनके क्षेत्र में पखवाड़े भर से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इससे क्षेत्र का आम जनमानस प्रभावित है।
भीषण गर्मी में विद्युत कटौती के कारण लोगों को पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि शहरों में 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के आदेश हैं। वहीं चायल क्षेत्र में बमुश्किल दस घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। इसमें भी ट्रिपिंग की समस्या अलग है। विधायक ने विभिन्न समस्याओं का जल्द निस्तारण के साथ ही नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें