फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : टवेरा में भैंस लादकर भाग रहे पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, पुलिस के वाहन पर लगी गोली

Fri, 04 Aug 2023 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि टवेरा सवार मवेशी चोर बेनीराम कटरा से मवेशी चोरी कर भाग रहे हैं। इस पर उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और अन्य थानों की फोर्स को घेराबंदी करने को कहा।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेखौफ पशु तस्करों ने टवेरा कार में भैंस को भूसे की तरह भर रखा था। पुलिस पार्टी के घेराबंदी पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोली की घटना में पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के अलावा एसओजी को भी लगाया है।

सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि टवेरा सवार मवेशी चोर बेनीराम कटरा से मवेशी चोरी कर भाग रहे हैं। इस पर उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और अन्य थानों की फोर्स को घेराबंदी करने को कहा। चरवा इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने काजू गांव के समीप काजू गांव के समीप सड़क पर दुकानदारों की मेज व तख्त आदि डालकर घेराबंदी की।

विज्ञापन


पुलिस ने टवेरा सवार बदमाशों को रूकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग नें पुलिस की गाड़ी का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए पैदल भाग निकले। पुलिस ने टवेरा के अंदर से एक भैंस को बरामद किया है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही पशु तस्करों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें