फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे एसडीएम तो भड़के किसान, हाइवे जाम करने का प्रयास

Fri, 04 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ककोढ़ा गांव में बैठक करते भारतीय किसान मजदूर सयुंक्त यूनियन के लोग संवाद
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के ककोढ़ा में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की पंचायत हुई। पंचायत के बाद एसडीएम को ज्ञापन देना था, लेकिन उनके न आने से किसान नेता भड़क गए। हाइवे जाम करने का प्रयास करने के लिए खड़े हो गए। पुलिस ने सभी को समझाबुझा कर शांत कराया। बाद में एसडीएम भी सीओ के साथ पहुंचे और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की इस सभा में प्रदेश अध्यक्ष बृजेश किशोर सिंह ने हिस्सा लिया। इस नाते कौशाम्बी के साथ ही प्रतापगढ़, फतेहपुर और प्रयागराज से भी यूनियन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता आ पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने बेसहारा पशुओं समेत अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर ही एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्रा को ज्ञापन दिया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सके। इस पर किसान नेता भड़क उठे। कहा कि इससे पहले भी पांच बार तहसीलदार को ज्ञापन दिया जा चुका है। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। गुस्साए किसान प्रयागराज-कानपुर हाइवे जाम करने का प्रयास करने लगे। हाईवे पर आक्रोशित किसानों की भीड़ देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इंस्पेक्टर कोखराज विनोद कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे और सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में एसडीएम ने सीओ के साथ मौके पर पहुंचकर किसान नेताओं से ज्ञापन लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष राम प्रकाश पाठक, महासचिव नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महिला प्रिया त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष राज कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।

ककोढ़ा गांव में बैठक करते भारतीय किसान मजदूर सयुंक्त यूनियन के लोग संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें