सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ धर्म परिवर्तन व लव जिहाद के लिए उकसाने के आरोप में केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर सैनी पुलिस ने कॉलेज की दो प्रवक्ताओं सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सिराथू कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उसकी बेटी कक्षा दस की छात्रा है, रामेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक उसकी बेटी के दो माह से क्रिया कलाप व व्यव्हार में परिवर्तन देखने को मिला जिसके बाद पूछताछ के बाद जानकारी हुई कि इंटर कॉलेज में तैनात दो प्रवक्ता द्वारा उसकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताणित किया जा रहा है।
साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर कॉलेज की छात्राओं को ब्रेन वाश कर अन्य लोगों के सहयोग से लव जिहाद व अभद्रता की जाती है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता शाइस्ता नूर व जरीन शौकत सहित सिराथू कस्बे के वार्ड नं छह गाजी का पुरवा निवासी मो. इरफान पुत्र कुतुब अली और अन्य अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।