फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स मैनेजर के घर से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्स मैनेजर के घर से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कटहुला गांव में गुरुवार रात एक घर से चोर निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर का मोबाइल, टेबलेट और नकदी लेकर चंपत हो गए। सुबह सामान गायब देख मैनेजर के होश उड़ गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कटहुला गांव निवासी मनोज गुप्ता प्रयागराज की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात है। गुरुवार रात ड्यूटी से आने के बाद मनोज ने अपना पर्स, मोबाइल, टेबलेट मेज में रखा और खाना खाकर सो गया। सुबह ऑफिस जाने के लिए मनोज तैयार हुआ तो देखा मेज पर रखा उसका सामान गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी सामान का पता नहीं चला तो मनोज ने पुलिस को तहरीर दी। मनोज ने बताया कि चोर उसका मोबाइल, टेबलेट और पर्स उठा ले गए हैं। पर्स में छह सौ रुपये नकद, पैन व आधार कार्ड था। मनोज ने बताया कि चोर दीवार फांद कर मकान के अंदर घुसे होंगे। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें