फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के मामले में 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Case filed against 10 consumers for electricity theft
विज्ञापन
कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले में शनिवार दोपहर चेकिंग के दौरान 10 उपभोक्ता घरों में बिजली चोरी करते पकड़े गए। आरोप है कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के घरों की बकाया बिल जमा नहीं करने पर 14 महीने के लिए कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद भी उपभोक्ता बिना बिल जमा किए चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ भरवारी स्थित बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जेई अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार दोपहर वह लाइनमैनों की टीम के साथ कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले में बिजली चेकिंग कर रहे थे। जांच पड़ताल व चेकिंग के दौरान पता चला कि मोहल्ले के रज्जब अली, रामनारायण, मो. शरीफ, विनोद कुमार,राजन सिंह,अमीर उल्ला, जहीर अहमद, अहमद अली, अहमद उल्ला व नैम अहमद का लाखो रुपये बिजली का बिल बकाया है।
आठ फरवरी 2021 को चेकिंग के दौरान इन उपभोक्ताओं के घरों की बिजली बकाया बिल जमा नहीं करने पर काट दी गई थी और बिल जमा करने की चेतावनी भी दी गई थी। आरोप है कि इन उपभोक्ताओं ने आज तक बकाया बिल भी जमा नहीं किया और बिना किसी अनुमति के अपने अपने घरों के कनेक्शन जोड़कर चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे थे।बिजली चोरी पकड़े जाने पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बकाया बिल जमा नहीं करने पर 39 घरों के काटे कनेक्शन
चेकिंग के दौरान बकाया बिल वसूली अभियान के तहत सरायअकिल कस्बे के 25 घरों व इछना गांव के 14 घरों के कनेक्शन बिजली बिल जमा नहीं करने के आरोप में कटवा दिया। साथ ही 20 उपभोक्ताओं से कुल तीन लाख रुपयों की बकाया बिल की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें