पिपरी कोतवाली के फुलवा गांव में विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
फुलवा मजरा ताहिरगंज निवासी ठाकुर निषाद के मुताबिक उनका डेढ़ वर्षीय बेटा संस्कार निषाद मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच खेलते-खेलते वह बिजली के पोल के पास पहुंचा। स्टे वायर की चपेट में आकर संस्कार की मौत हो गई।संवाद