Case against two including BJP worker for molesting teenage girls
स्थानीय कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली अनुसूचित जाति की किशोरियों के साथ छेड़छाड़ व मारपीट मामले में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। आरोप है कि रात के वक्त शौच जाने पर शोहदे उन पर टार्च की रोशनी मारते हैं। इसके अलावा स्कूल आवागमन के दौरान भी छेड़खानी की जाती है। फिलहाल मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
इलाके के एक गांव की किशोरी का कहना था कि वह उदहिन स्थित एक स्कूल में छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आवागमन के दौरान गांव के तीन शोहदे उसके साथ छेड़खानी करते हैं। इसके अलावा रात को बहन के साथ शौच के लिए जाने पर टार्च की रोशनी मारकर परेशान किया जाता है। यह सब काफी दिनों से चल रहा है। पिछले दिनों उन्होंने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया तो परिजन बुधवार को आरोपियों के घर जाकर परिजनों ने इसका उलाहना दिया।
इस दौरान आरोपियों के घर वालों ने किशोरियों के परिजनों को पीटा दिया। शोरगुल सुन पहुंचे गांव वालों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता बृजेश मौर्य और राजबहादुर कोरी के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामले की विवेचना सीओ सिराथू कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।