फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली में फंसी पेट्रोल पंप मालकिन

Sun, 09 Jul 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
petrol pump - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर घटतौली करना पंप मालकिन और उनके सहयोगी मैनेजर को महंगा पड़ा। सीज करते हुए जांच-पड़ताल करने के बाद बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक ने घटतौली के आरोप मे पेट्रोल पंप मालकिन और मैनेजर के खिलाफ कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


चायल के रोही भरवारी में संचालित पेट्रोल पंप पर घटतौली किए जाने की शिकायत अफसरों को मिली थी। सर्च आपरेशन के दौरान मई माह में डीएसओ आनन्द सिंह व उनकी टीम नेे पेट्रोल पंप पर छापा मारकर जांच की थी।  जांच के दौरान पेट्रोल पंप की यूनिट मशीन से छेड़छाड़ मिली थी।

जांच के दौरान पेट्रोल पंप के नाजुल से घटतौली भी पकड़ी गई थी। इस पर डीएसओ ने पेट्रोल पंप के पेट्रोल की एक यूनिट को सीज कराते हुए पूरे प्रकरण की जांच  पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार को सौंप दी थी।
विज्ञापन


जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार ने बृहस्पतिवार को कोखराज थाने में घटतौली कराने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप मालकिन शोभा देवी और सहयोगी मैनेजर देवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप की यूनिट से छेड़छाड़ कर घटतौली की जा रही थी। मामले में अभी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें