थाना गेट के सामने लाइलेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है।
चावल मंडी निवासी ज्ञानबाबू स्वर्णकार सराफा कारोबारी हैं। उन्होंने सरायअकिल थाना गेट के सामने नई दुकान खोली है। मंगलवार दोपहर दुकान की ओपनिंग थी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार दोपहर दुकान ओपनिंग के दौरान ज्ञानबाबू अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा।
थाने के सामने फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर सिपाहियों ने लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ हर्ष फायरिंग करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। थाने लाकर उसकी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, बुधवार को उसे जेल भेजा जायेगा।