फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े ट्रक में टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
Car collided with a truck parked on the road, five injured - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी में शनिवार शाम सड़क पर खडे़ ट्रक में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में कार सवार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इलाज के लिए सभी घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के मदूकी गांव निवासी ताराचंद यादव रिटायर फौजी हैं। शनिवार की शाम वह प्रयागराज के धूमनगंज स्थित मैरिज हाल में बहू भोज में शामिल होने निकले थे। रास्ते में पिपरी कोतवाली के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पुराने ट्रक से टकरा गई।
हादसे में कार सवार ताराचंद, मोहित व एक किशोरी और दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दूसरी गाड़ी पर साथ चल रहे लोगों ने घायलों को प्रयागराज के मुंडेरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ताराचंद और मोहित की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोतवाली के पास काफी दिनों से खड़े ट्रक के कारण दर्जनों हादसे हो चुके हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी खटारा ट्रक को सड़क से नही हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल
सिराथू। सदर कोतवाली के राघवपुर गांव निवासी अखिलेश की ससुराल अंदावां गांव में है। रविवार को वह पत्नी कुसुमा देवी और साली लक्ष्मी देवी को बाइक से लेकर ससुराल अंदावां जा रहा था।
जैसे ही वह कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर टेंगाई गांव के समीप पहुंचेेेेेेेेे, तभी सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए है।
गुजरात की पुलिस की वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
महेवाघाट कोतवाली अजरौली निवासी लाखन सिंह रविवार को किसी काम से बाहर जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही गुजरात पुलिस की बेकाबू वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में लाखन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें