फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों से बरामद 160 असलहों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
पुलिस ऑफिस में अवैध असलहों को नष्ट करता रोलर बुलडोजर - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों के कब्जे से बरामद 160 असलहों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कराया। ये असलहे काफी दिनों से थानों के मालखाने में पड़े थे। पुलिस ने असलहा नष्ट करने के लिए अदालत से अनुमति ली थी।
विज्ञापन

जिले के तमाम अपराधियों से पुलिस ने कई असलहे बरामद किए थे। पकड़े अपराधी के खिलाफ विवेचना निस्तारित कर कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र दाखिल किए गए। असलहे मुकदमे के ट्रायल तक कोतवाली के मालखाने में सुरक्षित रखे जाते हैं। इसी तरह थानों के मालखाने में 160 असलहे जमा थे।
अदालत से अनुमति लेने के बाद मंगलवार को पुलिस ऑफिस में एसपी हेमराज मीना, एएसपी समर बहादुर, एसडीएम प्रखर उत्तम व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह व संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में असलहों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कराया गया। इसके अलावा कुछ कारतूस भी नष्ट कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें