फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बजट नाली में, पानी रास्ते पर

Tue, 24 Mar 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रामबाबू चौहान
विज्ञापन
ब्लाॅक के नारा गांव में जल निकासी के लिए लाखों रुपये खर्च हो गया। लेकिन बजट का पैसा नाली के लिए बह गया और पानी अब भी रास्ते पर ही बह रहा है। ऐसे में गंदगी से पनप रहे मच्छरों से बीमारियों के फैलने भय बना रहता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नारा सहित बालीपुर, फैंजलीपुर, शिवपुर, सहीदाबाद, महंमदापुर सहित अन्य मजरों में वित्तीय वर्ष 2025 व 26 में नाली ,इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए ग्राम पंचायत की ओर से 10 लख रुपये की धनराशि खर्च की गई, लेकिन मोहल्ले में जल निकासी के लिए व्यापक इंतजाम नहीं हो सके। इससे प्राथमिक विद्यालय जाने के मार्ग में पानी भरा रहता है।
जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय व पुलिस चौकी जाने वाले रास्ते में गंदा पानी भरा रहता है मजबूरी में लोगों को इसी रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। रामबाबू चौहान
विज्ञापन

नाली निर्माण न होने से रास्ते में गंदा पानी भरा रहता है जिससे आने-जाने में लोगों को समस्या हो रही है। परेशानी को लेकर कई बार प्रधान व सचिव से मांग करने के बाद भी अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जिम्मेदार शांत हैं। - नाजिद मोहम्मद
नारा गांव में जल भराव की समस्या होने पर सचिव से जानकारी लेकर व्यवस्था कराई जाएगी इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की टीम भेज कर साफ-सफाई करवाई जाएगी। - भावेश कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी, सिराथू

रामबाबू चौहान

रामबाबू चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें