फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कराने के लिए बीटीसी प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन

Fri, 12 Oct 2018 01:25 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। बीटीसी, बीएलएड संयुक्त मोर्चा संघ के बैनर तले 2015 बैच के प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को मंझनपुर में प्रदर्शन किया। इसके बाद परीक्षा तिथि निर्धारित किए जाने की मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट जाकर अपर जिलाधिकारी को सौंपा। उप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में परीक्षा तिथि जल्द निर्धारित करने की मांग प्रशिक्षुओं ने की है।
विज्ञापन


बीटीसी प्रशिक्षु 2015 का बैच 22 सितंबर को पूरा हो गया। सत्र पूरा होने के बाद प्रशिक्षुओं ने परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की। उनकी मांगों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आठ, नौ व 10 अक्टूबर को परीक्षा तिथि घोषित कर दी थी। आठ अक्टूबर को दो विषयों की परीक्षा भी संपन्न हुई। शाम को पांच बजे पेपर लीक होने का हवाला देते हुए सचिव परीक्षा नियामक ने सभी विषयों की परीक्षा निरस्त कर दिया। इसके बाद परीक्षा तिथि का निर्धारण नहीं किया गया। उधर चार नवंबर को यूपी टेट की तिथि निर्धारित हो चुकी है। ऐसे में बीटीसी प्रशिक्षुओं को शिक्षक भर्ती से बाहर होने की चिंता सताने लगी है। इसे लेकर गुरुवार को प्रशिक्षुओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

अंत में जिले में आए डिप्टी सीएम को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 25 अक्टूबर के पहले कराने, यूपी टेट की परीक्षा तिथि एक माह के लिए बढ़ाने और 2015 बैच के अभ्यर्थियों को आने वाली 97000 शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए मौका दिए जाने की मांग की है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में सत्येंद्र, मुकेश, सुदीप केसरवानी, जयलेश कुमार, विपिन कुमार, अजीत रैना, जीतू शुक्ल, यश भटनागर, सुभम केसरवानी, रावेंद्र कुमार, अंकित विजय, विजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें